बाढ़: बाढ़ में ₹3.86 करोड़ की लागत से अनुग्रह नारायण सिंह स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, खिलाड़ियों को मिलेगी राहत
Barh, Patna | Jul 12, 2025 बाढ़ के अनुग्रह नारायण सिंह मैदान के स्टेडियम का जीर्णोद्धार किया जाएगा।जिससे स्थानीय खिलाड़ियों, युवाओं और आम जनता की लंबित मांग पूरी होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 3 करोड़ 86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शनिवार को लगभग 3 बजे बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में इस जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया।