बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना फोरलेन के पास इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, 5 कांवड़िये घायल
Barh, Patna | Jul 13, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना फोरलेन पर रविवार को लगभग 3 बजे कावंरियों की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिससे उसमें सवार 5 से 6 कांवड़ियों की घायल हो जाने की सूचना है। सभी घायल कांवड़ियों को अन्य लोगों की सहायता से बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे पूजा कर देवघर से लौट रहे थे।