बाढ़: बेढ़ना के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, 7 दिनों से था लापता
Barh, Patna | Jul 12, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गाँव के समीप सड़क किनारे पाइन ( गढ्ढे) से पुलिस ने शनिवार को लाभग 11:30 बजे एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की पहचान राहुल कुमार पिता रामविलास केवट एकड़ंगा निवासी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक राहुल दिल्ली में काम करता था और 6 जुलाई को घर आया था। वह किसी परिजन के श्राद्ध कर्म में शामिल होने निकला घर वापस नहीं आया।