बक्सर: विद्यालयों में शिक्षकों के ड्रेस कोड के अनुपालन को लेकर निदेशक पटना ने जारी किया पत्र, डीईओ को दिया निर्देश
Buxar, Buxar | Oct 13, 2024 सरकारी विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शालिन व्यवहार एवं गरिमामयी वातावरण के अनुपालन को लेकर विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी किया है. पत्र शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिले में अनुपालन कराने को लेकर जारी किया है.