चंबा के उपायुक्त मुकेश रेपासवाल विदेश दौरे पर रहेंगे, अमित मेहरा संभालेंगे DC का अतिरिक्त कार्यभार
चंबा, 16 नवंबर। जिला चंबा के उपायुक्त मुकेश रेपासवाल के विदेश दौरे के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए अमित मेहरा उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने एचपीएएस अधिकारी अमित मेहरा को 15 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक उपायुक्त जिला चंबा का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं।
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि अमित मेहरा यह जिम्मेदारी उपायुक्त मुकेश रेपासवाल के विदेश दौरे पर रहने के दौरान संभालेंगे। उनके वापस लौटकर कार्यभार ग्रहण करने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
यह आदेश हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के आदेश से जारी किया गया है।
Chamba, Chamba | Nov 16, 2026