व्यवसायी अरुण कुमार वर्णवाल को साइबर अपराधी ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान अचानक उनके पंजाब नेशनल बैंक के सेविंग एकाउंट से अलग-अलग बैंक खाता में 14 ट्रांजक्शन हो गया और उनके खाते से कुल पांच लाख 86 हज़ार 670 रुपए गायब हो गए। खाता में सिर्फ 1348 रुपया शेष बचा। मामले में शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे पीड़ित द्वारा साइबर थाना में आवेदन दिया गया है।