जहानाबाद: बाकड़बीघा गांव में समरसेबल को ले कर हुए मारपीट की घटना में घायल 6 में से 3 लोगों को पटना PMCH किया गया रेफर ।
बुधवार को जहानाबाद के बाकड़बीघा गांव में दो गोतिया पक्ष में समर्सेबल को ले कर विवाद हुआ था और इस विवाद में जम कर मारपीट हुई थी। वहीं इस घटना में एक पक्ष की तरफ से 3 महिला और 3 पुरुष यानी की कुल 6 लोग घायल हुए थे और सभी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं घायल 6 में से 3 लोगों को स्थिति को देखते हुए फिलहाल सदर अस्पताल से पटना PMCH रेफर कर दिया गया है ।