जहानाबाद: मखदुमपुर डीह गांव में तलाव में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
जहानाबाद के मखदुमपुर डीह गांव में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी विलास मांझी के रूप से हुई है। मृतक के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया एवं आगे की प्रक्रिया जारी है।