जहानाबाद: आगमी लोकसभा चुनाव को ले कर जिलाधिकारी वा एसपी ने बभना एवं एरकी स्थित सरकारी विद्यालय का किया निरीक्षण ।
आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के सफल आयोजन हेतु बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे तथा पुलिस अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मतदाता केन्द्र में सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 216-जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय, बभना तथा मध्य विद्यालय, एरकी सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया गया ।