जहानाबाद: चीरी गांव के आठवीं कक्षा से पास छात्र, छात्राओं ने जिला पदाधिकारी से भारथु उच्च विद्यालय में नामांकन को लेकर लगाई गुहार
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अब प्रत्येक पंचायत के माध्यमिक विद्यालय से पास हुए विद्यार्थी पंचायत में स्थित उच्च विद्यालय में ही नामांकन करा पाएंगे। जिसको लेकर चीरी गांव निवासी दर्जनों छात्र, छात्राएं एवं अविभावकों ने डीएम से अपने नजदीकी उच्च विद्यालय जो दूसरे पंचायत में स्थित है वहां नामांकन हेतु गुहार लगाने पहुंचे और डीएम से अपने हितो के लिए अनुरोध किया।