जहानाबाद: दो प्रेमियों के बीच हुए मारपीट मामले में कैमरे के सामने आई प्रेमिका, घायल प्रेमी को ही ठहराया गलत ।
जहानाबाद के स्टेशन पर एक प्रेमिका के चक्कर में दो प्रेमी आपस में भीड़ गए थे और एक प्रेमी इस मारपीट में घायल भी हो गया था। वहीं अब इस मामले में प्रेमिका लड़की का बयान सामने आया है जहां की उसने अपने घायल प्रेमी को ही गलत ठहरा दिया है । प्रेमिका ने कहा की जिन्होंने मारपीट की है वो मेरे प्रेमी नही बल्कि भैया हैं और मेरे होने वाले पति ने इनके साथ बद्तमीजी की ।