चुराह: एक साल बाद भी भलोड़ी का नया ट्रांसफार्मर अधर में, छह गांव बिजली के संकट में
केंद्र सरकार के विकास व सुगम बिजली आपूर्ति के दावों के बीच भलोड़ी मनसा क्षेत्र का नया ट्रांसफार्मर एक साल बाद भी चालू नहीं हुआ। छह गांव अब भी लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। सर्दियों में यह संकट और अधिक गंभीर हो गया है। स्थानीय लोग जल्द सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।