मितौली: कोटरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की हुई मौत, मृतक के परिजनों ने गला दबाकर हत्या की जताई आशंका
मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटरी गांव में करीब 74 वर्षीय बुजुर्ग श्री कृष्ण का शव उनके घर में संदिग्ध अवस्था चारपाई पर पाया गया है। श्री कृष्णा को मृत अवस्था में देख मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक के भतीजे राम रतन ने उनके ताऊ की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जाहिर की है