मितौली: मिर्जापुर गांव में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में किसान की पिटाई, ठोस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
नीमगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में खेत जोतने के दौरान लल्लू व उनके बेटों से सुरेश कुमार नाम के किसान का विवाद हो गया। पीड़ित सुरेश ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान लल्लू और उनके बेटों ने उसे जमकर पीटा है। उसका हाथ टूट गया और सर में गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं है।