मितौली: पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर दो आरोपियों को गणेशपुर से किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस भी हुआ बरामद
मितौली थाना पुलिस ने बुधवार को बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गणेशपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फरार आरोपी राजेश कुमार और शाहनवाज के कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों की तलाशी लेने पर कब्जे से एक 12 बोर का अवैध देसी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है।