मितौली: मैगलगंज कस्बे में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति का फंदे से लटका मिला शव, दिमागी रूप से बीमार था व्यक्ति
लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज कस्बे में करीब 35 वर्षीय कमलेश नाम के व्यक्ति का शव उसके घर के बाहर फंदे से लटका पाया गया है। कमलेश के शव को फंदे से लटका देखे जाने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।