मितौली: फत्तेपुर चौकी क्षेत्र के गुलरा ग्रांट में एक घर मे लगी भीषण आग, आज की चपेट में आकर घर में रखा सामान जलकर हुआ राख
लखीमपुर खीरी जिले की मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर चौकी अंतर्गत गुलरा ग्रांट में अज्ञात कारणों के चलते एक घर में भीषण आग लग गई है। आग लगने से घर में रखा सारा सामान चलकर राख हो गया है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई, गांव के लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।