बाह: बटेश्वर यमुना में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश, स्थानीय युवक ने बचाई जान
बटेश्वर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे रानी घाट पर अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली के करावल नगर निवासी ऑटो चालक सुनील राठौर ने यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पानी में गिरते ही वह डूबने लगा। तभी पास में प्रसाद की दुकान सजा रहे बटेश्वर निवासी मोनू गोश्वामी ने तुरंत नदी में कूदकर संघर्ष करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस साहसिक कार्य पर लोगों ने