बाह: रक्षाबंधन पर मामा के घर आया किशोर बटेश्वर में यमुना में डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे
रक्षाबंधन पर मामा के घर आया आगरा का एक किशोर सोमवार सुबह करीब साढे 9 बजे यमुना में नहाते समय डूब गया । बल्केश्वर, आगरा निवासी 14 वर्षीय करन पुत्र आनंद गोश्वामी शनिवार को अपने नाना गौरीशंकर गोश्वामी के घर बटेश्वर आया था। वह रानीघाट पर यमुना में नहाने गया, जहां गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोर मौके तलाश कर रहे हैं।