बाह: करकौली में आमने-सामने बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल, आगरा किया गया रेफर
रविवार रात करीब 9 बजे थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव करकौली में आमने-सामने बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शिव प्रताप पुत्र धर्मवीर निवासी सुननीपुर नगला खंगर, फिरोजाबाद और दिनेश पुत्र नत्थीलाल निवासी नगला दलेल, थाना पिनाहट घायल हुए। दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।