बाह: समूह की पुरा गांव के पास ईको वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार बेटे और पिता की हुई मौत
बाह के चौसिंगी गांव के राजकिरण और उनके पिता राममहेश शनिवार की रात अपने गांव लौट रहे थे। समूह की पुरा गांव के पास अचानक एक तेज रफ्तार इको वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों ने आनन-फानन में सीएचसी जैतपुर पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।