नईसराय: अतिक्रमण के कारण सिकुड़कर आधी रह जाती है सड़क, बस स्टेंड पर निकलना हो जाता है मुश्किल
रात को 40 फीट चौड़ी दिखने वाली नई सराय बस स्टेंड की सड़क महज20 फीट की रह जाती है। यह स्थिति किसी चमत्कार से नहीं बल्कि सड़क पर पसरे अतिक्रमण के कारण हो जाती है। नई सराय कस्बे को म्याना और अशोकनगर के अलावा विभिन्न स्थानों से जोड़ने वाली सड़क नई सराय के बस स्टेंड से गुजरती है। यातायात को देखते हुए निर्माण एजेंसी ने यहां 40 फिट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया है