मंडला: मुन्नी बाई धर्मशाला घाट से निकाली गई कांवड़ यात्रा, महिलाओं बच्चों में उत्साह, मां नर्मदा के जल से किया शिव जी का अभिषेक
Mandla, Mandla | Aug 11, 2026 शिव कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में मंगलवार 4 बजे को महिलाओं और बच्चों की शिव कांवड़ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु और बच्चे मुन्नीबाई धर्मशाला घाट में एकत्रित हुए, जहां मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के बाद यात्रा प्रारंभ हुई। कांवड़ में मां नर्मदा का जल लेकर श्रद्धालु आगे बढ़े।