Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

MORE NEWS

जरा सी बारिश… और सड़क ने धारण कर लिया नाले का रूप!वाह रे विकास! सड़क बनी, नालियां बनीं… बस पानी की निकासी की व्यवस्था करना शायद भूल गए। 😏
महज थोड़ी सी बारिश में सड़क पर इतना पानी भर गया कि राहगीरों के सामने सड़क पार करने में परेशानी हो गई। दोनों तरफ नालियां मौजूद हैं, लेकिन पानी की निकासी का इंतजाम ऐसा है कि नाली खुद पानी में डूबी नजर आ रही है। यह कोई पहली बारिश नहीं है और न ही पहली बार जलभराव हुआ है। नगर के कई वार्डों में बारिश होते ही यही कहानी दोहराई जाती है। फर्क सिर्फ इतना है कि हर साल समस्या वही रहती है और विकास के दावे नए होते जाते हैं। अगर जिम्मेदार व्यवस्था सालों से जलभराव का स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रही है, तो क्यों न ऐसे इलाकों में नाव चलाने की व्यवस्था ही कर दी जाए? कम से कम जनता को यह तो महसूस होगा कि विकास उनके दरवाजे तक पहुंचा है! 😂🚣
अभी तो बारिश अच्छी नहीं हुई है… यदि बारिश तेज हो गई, तब इन रास्तों का क्या हाल होगा, यह सोचकर ही चिंता होती है।तस्वीर सिर्फ रास्ते पर भरे पानी की नहीं है, बल्कि जल निकासी व्यवस्था की जमीनी हकीकत भी दिखा रही है। उम्मीद है जिम्मेदार अधिकारी इस वीडियो को देखकर सिर्फ नजरअंदाज नहीं करेंगे, बल्कि जनहित में स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।
#अशोकनगर #जलभराव #विकास #जनसमस्या #नगरपालिका

जरा सी बारिश… और सड़क ने धारण कर लिया नाले का रूप!वाह रे विकास! सड़क बनी, नालियां बनीं… बस पानी की निकासी की व्यवस्था करना शायद भूल गए। 😏 महज थोड़ी सी बारिश में सड़क पर इतना पानी भर गया कि राहगीरों के सामने सड़क पार करने में परेशानी हो गई। दोनों तरफ नालियां मौजूद हैं, लेकिन पानी की निकासी का इंतजाम ऐसा है कि नाली खुद पानी में डूबी नजर आ रही है। यह कोई पहली बारिश नहीं है और न ही पहली बार जलभराव हुआ है। नगर के कई वार्डों में बारिश होते ही यही कहानी दोहराई जाती है। फर्क सिर्फ इतना है कि हर साल समस्या वही रहती है और विकास के दावे नए होते जाते हैं। अगर जिम्मेदार व्यवस्था सालों से जलभराव का स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रही है, तो क्यों न ऐसे इलाकों में नाव चलाने की व्यवस्था ही कर दी जाए? कम से कम जनता को यह तो महसूस होगा कि विकास उनके दरवाजे तक पहुंचा है! 😂🚣 अभी तो बारिश अच्छी नहीं हुई है… यदि बारिश तेज हो गई, तब इन रास्तों का क्या हाल होगा, यह सोचकर ही चिंता होती है।तस्वीर सिर्फ रास्ते पर भरे पानी की नहीं है, बल्कि जल निकासी व्यवस्था की जमीनी हकीकत भी दिखा रही है। उम्मीद है जिम्मेदार अधिकारी इस वीडियो को देखकर सिर्फ नजरअंदाज नहीं करेंगे, बल्कि जनहित में स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। #अशोकनगर #जलभराव #विकास #जनसमस्या #नगरपालिका

Ashoknagar, Ashok Nagar | Aug 12, 2026

नवांकुर सखियों को किए फलदार पौधे वितरित और निकाली तिरंगा यात्रा
--
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर द्वारा बुधवार को नवांकुर  संस्था जय गुरुदेव समाज कल्याण समिति अशोकनगर द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवखेड़ी के सहयोग से  नवांकुर सखी- हरियाली यात्रा तथा तिरंगा यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम नवांकुर सखी द्वारा कलश यात्रा व तिरंगा रैली निकाली गई। इसके बाद पंचायत भवन देवखेड़ी में मां सरस्वती की पूजन कर अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में विकासखंड समन्वक श्री मनोज यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा नवांकुर  सखी हरियाली यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नवांकुर सखियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मोहन यादव सेमरा ने बताया कि नवांकुर सखी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकती हैं क्योंकि मातृशक्ति अपने बच्चों की तरह पर्यावरण को भी बचा सकती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान ने बताया कि परिषद द्वारा हरियाली  अमावस्या पर पूरे प्रदेश में एक साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नवांकुर सखी को पर्यावरण के प्रति जोड़ना है। श्री रिसपाल सिंह जी ने बताया कि सभी महिलाओं को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर नवांकुर  सखियों को फलदार पौधे  आबंला,अमरूद,अनार सीतापल,नींबू, बेलपत्र आदि  वितरित किये और उन्हें संरक्षित  करने की शपथ दिलाई। अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम  अभियान के अंतर्गत एक नीम का पौधा भी लगाया गया।कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव श्री भूपेंद्र रघुवंशी द्वारा किया गया। आभार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री राकेश धाकड़ द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पंचायत सचिव श्री वीरेंद्र सिंह अहिरवार, परामर्शदाता श्रीमती मंजू सातव, संस्था प्रतिनिधि श्री जगदीश सेन, श्री शुभम सेन , 30 नवांकुर  सखी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
#ashoknagar

नवांकुर सखियों को किए फलदार पौधे वितरित और निकाली तिरंगा यात्रा -- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर द्वारा बुधवार को नवांकुर संस्था जय गुरुदेव समाज कल्याण समिति अशोकनगर द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवखेड़ी के सहयोग से नवांकुर सखी- हरियाली यात्रा तथा तिरंगा यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम नवांकुर सखी द्वारा कलश यात्रा व तिरंगा रैली निकाली गई। इसके बाद पंचायत भवन देवखेड़ी में मां सरस्वती की पूजन कर अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में विकासखंड समन्वक श्री मनोज यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नवांकुर सखियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मोहन यादव सेमरा ने बताया कि नवांकुर सखी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकती हैं क्योंकि मातृशक्ति अपने बच्चों की तरह पर्यावरण को भी बचा सकती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान ने बताया कि परिषद द्वारा हरियाली अमावस्या पर पूरे प्रदेश में एक साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नवांकुर सखी को पर्यावरण के प्रति जोड़ना है। श्री रिसपाल सिंह जी ने बताया कि सभी महिलाओं को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर नवांकुर सखियों को फलदार पौधे आबंला,अमरूद,अनार सीतापल,नींबू, बेलपत्र आदि वितरित किये और उन्हें संरक्षित करने की शपथ दिलाई। अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एक नीम का पौधा भी लगाया गया।कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव श्री भूपेंद्र रघुवंशी द्वारा किया गया। आभार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री राकेश धाकड़ द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पंचायत सचिव श्री वीरेंद्र सिंह अहिरवार, परामर्शदाता श्रीमती मंजू सातव, संस्था प्रतिनिधि श्री जगदीश सेन, श्री शुभम सेन , 30 नवांकुर सखी सहित ग्रामीण उपस्थित थे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

जब हम चोले उतारकर काम करेंगे तो जीवन आनंदमय होंगा-एसीईओ जिला पंचायत माधुरी शर्मा
--
राज्य आनंद संस्थान द्वारा जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए तनावमुक्त जीवन, बेहतर समन्वय और कार्यक्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण बुधवार को जनपद पंचायत अशोकनगर के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल उपस्थित रही। उन्होंने राज्य आनंद संस्थान के द्वारा चलाए जा रहे अल्प विराम प्रशिक्षण कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा की प्रत्येक अधिकारी कर्मचारियों को अपने पदीय दायित्वों के साथ-साथ जीवन के दूसरे पहलुओं के बीच समन्वय बनाने में अल्प विराम कार्यक्रम बेहद उपयोगी होता है ।वह कुछ वर्षों से इसको बहुत निकटता से देखती आ रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हम अपने कामों को व्यवस्थित रूप से करना शुरू करते हैं तो जीवन आनंदमें आने लगता है ।इसके लिए हमें जबरन के मुखौटे या चोले जो ओढ़ रहे हैं बस एक बार उन्हें उतार कर एक इंसान की तरह जीना शुरू करना होगा। अशोकनगर जिले अधिकारी-कर्मचारियों के लिए शुरू किए गये अल्प विराम  के द्वितीय बैच में 60  प्रतिभागियों ने भाग लिया।  कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ आनंद विभाग के जिला संपर्क प्रमुख बलवीर सिंह बुंदेला ने विभाग का परिचय एवं प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत कर किया। इसके बाद मास्टर ट्रेनर हितेंद्र बुधौलिया  ने आनंद की अवधारणा तथा विभाग के प्रमुख संकल्प ‘अल्पविराम’ पर विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर सतीश दुबे  ने जीवन में क्षमा , धन्यवाद एवं कृतज्ञता के भावों के साथ जीवन के बेलेंस विषय पर सहभागितापूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं मास्टर ट्रेनर वंदना शर्मा ने फ्रीडम ग्लास के माध्यम से  स्वयं के अनुभव प्रतिभागियों के बीच रखे प्रशिक्षण में विभाग के मास्टर ट्रेनर कपिल रघुवंशी भी  दौरान उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम में जिले के आधा दर्जन विभागों के  56अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान समय में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आवश्यक हैं तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। 
#ashoknagar

जब हम चोले उतारकर काम करेंगे तो जीवन आनंदमय होंगा-एसीईओ जिला पंचायत माधुरी शर्मा -- राज्य आनंद संस्थान द्वारा जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए तनावमुक्त जीवन, बेहतर समन्वय और कार्यक्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण बुधवार को जनपद पंचायत अशोकनगर के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल उपस्थित रही। उन्होंने राज्य आनंद संस्थान के द्वारा चलाए जा रहे अल्प विराम प्रशिक्षण कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा की प्रत्येक अधिकारी कर्मचारियों को अपने पदीय दायित्वों के साथ-साथ जीवन के दूसरे पहलुओं के बीच समन्वय बनाने में अल्प विराम कार्यक्रम बेहद उपयोगी होता है ।वह कुछ वर्षों से इसको बहुत निकटता से देखती आ रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हम अपने कामों को व्यवस्थित रूप से करना शुरू करते हैं तो जीवन आनंदमें आने लगता है ।इसके लिए हमें जबरन के मुखौटे या चोले जो ओढ़ रहे हैं बस एक बार उन्हें उतार कर एक इंसान की तरह जीना शुरू करना होगा। अशोकनगर जिले अधिकारी-कर्मचारियों के लिए शुरू किए गये अल्प विराम के द्वितीय बैच में 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ आनंद विभाग के जिला संपर्क प्रमुख बलवीर सिंह बुंदेला ने विभाग का परिचय एवं प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत कर किया। इसके बाद मास्टर ट्रेनर हितेंद्र बुधौलिया ने आनंद की अवधारणा तथा विभाग के प्रमुख संकल्प ‘अल्पविराम’ पर विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर सतीश दुबे ने जीवन में क्षमा , धन्यवाद एवं कृतज्ञता के भावों के साथ जीवन के बेलेंस विषय पर सहभागितापूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं मास्टर ट्रेनर वंदना शर्मा ने फ्रीडम ग्लास के माध्यम से स्वयं के अनुभव प्रतिभागियों के बीच रखे प्रशिक्षण में विभाग के मास्टर ट्रेनर कपिल रघुवंशी भी दौरान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के आधा दर्जन विभागों के 56अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान समय में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आवश्यक हैं तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

जिला परिवहन अधिकारी श्री क्षितिज सोनी द्वारा अशोकनगर जिले के तहसील ईसागढ़ में आकस्मिक रूप से यात्री वाहनों/मालवाहन / डंपर आदि वाहनों के दस्तावेज चैक किये गए। चैकिंग के दौरान शिवपुरी पब्लिक स्कूल, दिशा पब्लिक स्कूल ईसागढ़ एवं डी पी वाय इन्टरनेशनल स्कूल के वाहनों की जाँच की गई तथा अन्य वाहनों के दस्तावेजों एवं वाहनों में बिना चालक लायसेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, एसएलडी, व्हीएलटीडी, अग्निशामक यंत्र, प्रथमिक उपचार पेटी, पात्रता से अधिक यात्री, सीट बेल्ट का उपयोग न करना एवं अन्य कमी पाये जाने पर 10 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाकर समझौता शुल्क की राशि 40500/- रू वसूल किया गया। जिन वाहनों के दस्तावेज पूर्ण नहीं थे उन्हें पूर्ण करने के लिए निदेर्शित किया गया। इस कार्यालय द्वारा प्रत्येक सप्ताह स्कूल बसों व यात्री बसों की तथा अन्य वाहनों की चैकिंग की जा रही है। चैकिंग के दौरान जो वाहन अनफिट या क्षमता से अधिक यात्री पाये जाते है उनके विरूद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाती है, आगे भी जिले में वाहनों की चैकिंग निरतंर जारी रहेगी।
#ashoknagar

जिला परिवहन अधिकारी श्री क्षितिज सोनी द्वारा अशोकनगर जिले के तहसील ईसागढ़ में आकस्मिक रूप से यात्री वाहनों/मालवाहन / डंपर आदि वाहनों के दस्तावेज चैक किये गए। चैकिंग के दौरान शिवपुरी पब्लिक स्कूल, दिशा पब्लिक स्कूल ईसागढ़ एवं डी पी वाय इन्टरनेशनल स्कूल के वाहनों की जाँच की गई तथा अन्य वाहनों के दस्तावेजों एवं वाहनों में बिना चालक लायसेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, एसएलडी, व्हीएलटीडी, अग्निशामक यंत्र, प्रथमिक उपचार पेटी, पात्रता से अधिक यात्री, सीट बेल्ट का उपयोग न करना एवं अन्य कमी पाये जाने पर 10 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाकर समझौता शुल्क की राशि 40500/- रू वसूल किया गया। जिन वाहनों के दस्तावेज पूर्ण नहीं थे उन्हें पूर्ण करने के लिए निदेर्शित किया गया। इस कार्यालय द्वारा प्रत्येक सप्ताह स्कूल बसों व यात्री बसों की तथा अन्य वाहनों की चैकिंग की जा रही है। चैकिंग के दौरान जो वाहन अनफिट या क्षमता से अधिक यात्री पाये जाते है उनके विरूद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाती है, आगे भी जिले में वाहनों की चैकिंग निरतंर जारी रहेगी। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

askn - Ashoknagar News