रामपुर मथुरा क्षेत्र में सोमवार को आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान रेउसा ब्लॉक के शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाए जाने पर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला को आभार पत्र सौंपा। शिक्षामित्रों ने सरकार की नीतियों को सराहा।