राशमि: राशमी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, फूलों और लाइटों से सजा मंदिर, रात 12 बजे होगा जन्मोत्सव
कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर को बिजली की रोशनी और फूलों से सजाया गया है।मंदिर के गर्भगृह में कांच की सुंदर कारीगरी की गई है। भगवान लक्ष्मी नारायण जी को पीले जरी वाले कपड़े और मोर मुकुट पहनाया गया है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगे हाथी और बाहर लगी रंग-बिरंगी लाइटें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।