रंगरा चौक: नवगछिया पुलिस ने विशेष अभियान में अलग-अलग मामलों के 11 फरार आरोपितों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक नवगछिया वैभव शर्मा ने बताया कि रंगरा थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला मामले में फरार कुख्यात अभियुक्त सुनिल कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। वहीं खरीक थाना पुलिस ने गोलीबारी मामले में दो आरोपितों को दबोचा। बिहपुर थाना पुलिस ने चोरी गया मोबाइल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया