अशोक नगर: रांवसर गांव के पास बाइक दुर्घटना में 54 वर्षीय व्यक्ति घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के रांवसर गांव के पास अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अशोकनगर आरटीओ कार्यालय के पास रहने वाला राजू पुत्र भागचंद विश्वकर्मा उम्र 54 वर्ष मंगलवार को रात 9:30 बजे रांवसर से लौटकर अपने घर जा रहा था इसी दौरान रांवसर के पास उसकी बाइक अचानक से फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया।