टाटीझरिया: पर्यावरण जागरूकता भवन में दूधमटिया पर्यावरण महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, समिति ने बांटीं जिम्मेदारियां
पर्यावरण जागरूकता भवन में दूधमटिया पर्यावरण महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, समिति ने बांटीं जिम्मेदारियां। मेले में जुटेगी 30 हजार से अधिक लोगों की भीड़, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम। पूजा, मंच संचालन, झांकी व सुरक्षा के लिए समिति सदस्यों को सौंपा गया दायित्व। 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दूधमटिया पर्यावरण महोत्सव को लेकर तैयारी जोरशोर से की जा रही है।