सीएम हेल्पलाइन में सख्ती, वेतन राजसात करने के निर्देश
-----
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर सख्ती करते हुए संबंधितों के विरूद्ध वेतन राजसात करने के निर्देश दिये गये है।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित ग्रमीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने सीएम हेल्पलाइन में 80 प्रतिशत से कम निराकरण वाली सीएफटी के प्रभारी, एडीईओ एवं पीसीओ का एक-एक माह का वेतन राजसात करने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही योजनाओं में कम प्रगति वाली सीएफटी के प्रभारियों के वेतन रोकने के संबंध में भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किये गये है। इस दौरान उन्होंने वीबी जीराम जी योजना अंतर्गत सीपरी एप पर 5 दिवस में कार्य योजना को शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान एसीईओ डॉ अजय उपाध्याय, परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट, श्रीमती राजेश शर्मा, जिला समन्वयक एसबीएम श्री जीएस डोगरे, श्री उदय सिंह धाकड आदि उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
7 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026