पयागपुर: कालीमिश्रपुरवा से सिपहिया पुरवा तक 2.10 किमी लंबी सड़क बनेगी, विधायक ने दी जानकारी
पयागपुर के भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने जानकारी देते बताया क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। कालीमिश्रपुरवा से सिपहिया पुरवा तक 2.10 किलोमीटर लंबी सड़क के नवनिर्माण को मंजूरी मिली है। इसके लिए 203.68 लाख रुपये की स्वीकृत किए गए हैं।इस स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणो में बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी है।