लखीसराय: उत्पाद पुलिस लखीसराय की जिले में 6 जगहों पर छापेमारी, 2 शराब तस्कर और 9 शराबी गिरफ्तार
रविवार अपराह्न 4:29 बजे लखीसराय उत्पाद थाना द्वारा प्रेस ब्रीफ में दिए गए जानकारी के अनुसार जिले में 6 जगहों छापेमारी कर 2 शराब तस्कर एवं 9 शराबी को गिरफ्तार किया गया.किऊल स्टेशन एवं बड़हिया रेलवे स्टेशन से शराब तस्कर को तथा तेतरहट से 3, चरोखरालखीसराय से 1, तेतरहट थाना क्षेत्र में शर्मा मुसहरी से 2 तथा बड़हिया से 3 शराबी को गिरफ्तार किया गया.