बिहार: परथु खंधा से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव किया बरामद, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल।
Bihar, Nalanda | Mar 5, 2024 एकंगरसराय थाना क्षेत्र के परथु खंधा से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। इस मामले में एकंगरसराय थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टिया से पता चलता है कि यह व्यक्ति का मौत संदेहास्पत स्थिति में हुई है ,शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पता चलेगा। शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है।