बिहार: खंदकपर स्थित सेंट जेवियर्स गर्ल्स स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार ने किया उद्घाटन
Bihar, Nalanda | Mar 5, 2024 बिहारशरीफ के खंदकपर स्थित सेंट जेवियर्स गर्ल्स स्कूल का 7वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हरनौत के पूर्व विधायक सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार ने किया। इस मौके पर छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी व व्यंजन मेले के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।