बिहार: माधोपुर बिगहा गांव में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत, खेत पटाने के लिए गया था मृतक
Bihar, Nalanda | Mar 5, 2024 चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बिगहा गांव में मंगलवार को बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बहादुर केवट का पुत्र सुनील कुमार है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चंडी थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई है। वहीं परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुबह खेत पटाने के लिए मोटर चालू करने गए थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ।