चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य राजकीय समारोह से पूर्व गुरुवार को 10 बजे पुलिस केंद्र, चाईबासा में जिला उपायुक्त मनीष कुमार के नेतृत्व एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की उपस्थिति में फुल ड्रेस रिहर्सल परेड आयोजित किया गया। वही मंत्री दीपक विरुआ करेंगे झंडोतोलन।