Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
binayyadav6789
खबर का बड़ा असर! 24 घंटे में सड़क के गड्ढे में शुरू हुई मिट्टी भराई | सेवन तक न्यूज़ #सेवन_तक_न्यूज़ #JamuiNews #Jamui #Sono #Maheshwari #BiharNews #NewsImpact #खबर_का_असर #सड़क_मरम्मत #सड़क_की_हालत #जनहित #ग्रामीणों_की_आवाज #RoadRepair #RoadSafety #BreakingNews #LatestNews #Bihar #जमुई #सोनो #महेश्वरी #बौथा #सुगातांड
Sono, Jamui
| Sep 8, 2026
#सेवन_तक_न्यूज़
#jamuinews
#jamui
#sono
#maheshwari
#biharnews
#newsimpact
#खबर_का_असर
#सड़क_मरम्मत
#सड़क_की_हालत
#जनहित
#ग्रामीणों_की_आवाज
#roadrepair
#roadsafety
#breakingnews
#latestnews
#bihar
#जमुई
#सोनो
#महेश्वरी
#बौथा
#सुगातांड
MORE NEWS
Jamui, Bihar | Sep 8, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 07 सितंबर 2026 शीर्षक: बिहार विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत एनडीआरएफ टीम द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित। जमुई: जिला पदाधिकारी निर्देशानुसार 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम द्वारा बिहार विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत चकाई प्रखंड स्थित प्लस टू एस.के. उच्च विद्यालय में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विशेष रूप से वज्रपात, डूबने की घटना, भूकंप एवं अग्निकांड जैसी आपदाओं के संबंध में आवश्यक सावधानियों, बचाव के तरीकों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी गई। एनडीआरएफ टीम द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, बचाव एवं राहत कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी का प्रदर्शन किया गया तथा छात्र-छात्राओं को आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य एवं सजगता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन एवं जोखिम न्यूनीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय कर्मियों की आपदा से निपटने की क्षमता को विकसित करना तथा आपदा के दौरान जान-माल की क्षति को न्यूनतम करना है। जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करने की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है।
Jamui, Bihar | Sep 7, 2026
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगामी 12 सितंबर को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 90 दिनों से अधिक पुराने लंबित यातायात और परिवहन ई-चालानों के निस्तारण पर नियमानुसार 50% तक की छूट प्रदान की जा रही है। अतः इस अवसर पर अत्यधिक भीड़ एवं लंबी कतारों से बचने हेतु जिले के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि वे 07 सितंबर से 11 सितंबर के बीच संबंधित यातायात कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पूर्व-पंजीकरण कराकर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस जन-सुविधा का लाभ उठाएं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department #NationalLokAdalat #LokAdalat #TrafficChallanDiscount #EChallanRelief #TrafficChallan #DistrictAdministration #PublicNotice #TrafficPolice #ChallanDiscount #LawAndJustice
Jamui, Bihar | Sep 7, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 07 सितंबर 2026 शीर्षक: उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न। कायाकल्प अभियान के तहत सरकारी परिसंपत्तियों के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों को गति देने हेतु आवश्यक कार्ययोजना पर हुआ मंथन। समय सीमा के भीतर सभी लक्ष्य पूरा करने के दिए गए निर्देश जमुई: उप विकास आयुक्त श्रीमती शिप्रा विजय चौधरी (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज जिला संवाद कक्ष में कायाकल्प अभियान के तहत जिले की सरकारी परिसंपत्तियों के पुनरुद्धार एवं विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायती राज अधिकारी, सभी प्रखंड विकास अधिकारी, अंचल अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता प्रणाली को सुदृढ़ करना, जन-उपयोगी ढांचागत निर्माण में तेजी लाना तथा कायाकल्प अभियान सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा। इस समीक्षा बैठक के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा जिले की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु सिकंदरा एवं चकाई में प्रस्तावित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया गया। इसके साथ ही पूर्व से निर्मित तथा अक्रियाशील केंद्रों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत का निर्णय लिया गया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को सुचारू रखने के लिए ई-रिक्शा एवं पेडल रिक्शा के सुगम परिचालन व उचित रखरखाव के निर्देश दिए गए।वहीं, स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से सभी अंचल अधिकारियों और मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को आपसी समन्वय से प्रत्येक प्रखंड में ग्रामीण हाट निर्माण हेतु प्राथमिकता के आधार पर स्थल चयन करने का आदेश दिया गया, जिससे स्थानीय उत्पादों की बिक्री हेतु बेहतर मंच तैयार किया जा सके। आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में कायाकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए उप विकास आयुक्त ने जिले की समस्त सरकारी परिसंपत्तियों की व्यापक सूची बनाकर उनके पुनरुद्धार हेतु ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का आदेश दिया। इसके तहत उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और अस्पतालों सहित सभी जन-उपयोगी परिसंपत्तियों को चिन्हित कर जीर्णोद्धार करने तथा उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस कर आम जनता के लिए सुलभ बनाने के निर्देश दिए। ग्रामीण आधारभूत संरचना के विकास हेतु विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का भौतिक सत्यापन कर संबंधित अंचल अधिकारियों को शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण हाटों के सुदृढ़ीकरण तथा बरहट एवं सिकंदरा अंचल में पंचायत सरकार भवनों के लिए अधिग्रहित भूमि से जुड़ी समस्याओं के तत्काल निष्पादन का आदेश भी उप विकास आयुक्त द्वारा दिया गया। आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत प्रशासनिक तैयारियों को गति प्रदान करते हुए सभी प्रखंड विकास अधिकारियों को परिसीमन कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान लंबित किस्तों का त्वरित समाधान कर लाभुकों को राशि का भुगतान सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बैठक के अंतिम चरण VB-G RAM G के तहत मानव दिवस सृजन, वृक्षारोपण, आवास लाभार्थियों के मजदूरी भुगतान तथा पंचायती राज व जिला परिषद के 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत व्यय राशि की उपयोगिता की विस्तृत समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर उपरोक्त सभी निर्देशित कार्ययोजनाओं का समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Jamui, Bihar | Sep 7, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 07 सितंबर 2026 शीर्षक: लोक-शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु समाहरणालय में ‘जनता दरबार’ का आयोजन, 11 फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं। जमुई : बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान के आलोक में आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार आज के इस जनता दरबार की अध्यक्षता अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच) श्री बालमुकुंद प्रसाद द्वारा की गई। आज के इस जनता दरबार में जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे 11 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं को समक्ष रखा। अपर समाहर्ता ने प्रत्येक फरियादी की बातों को अत्यंत संवेदनशीलता और ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों को तुरंत निर्देश देते हुए समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही उपस्थित आम जनता को आश्वस्त किया कि उनकी न्यायसंगत समस्याओं का शीघ्रतिशीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन अत्यंत संवेदनशील है। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, भूमि निबंधन, पथ निर्माण, राशन कार्ड निर्गमन एवं संशोधन, बंदूक अनुज्ञप्ति, लोक स्वास्थ्य तथा साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले आए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी, जन शिकायत कोषांग सह उप निर्वाचन पदाधिकारी,जमुई और आईटी मैनेजर सहित अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
Jamui, Bihar | Sep 7, 2026
Jamui, Bihar | Sep 7, 2026
बटिया घाटी में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौ*त जमुई के बटिया घाटी में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सुशील बरनवाल उर्फ रवि (33) और उनकी 3 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पत्नी छाया कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार बाइक से डुमरी से ससुराल तीसरी जा रहा था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में मातम पसरा है। #बटियाघाटी #सड़कहादसा #जमुई #जमुईन्यूज़ #बिहारन्यूज़ #ट्रकहादसा #दुर्घटना #पितापुत्रीकीमौत #RoadAccident #JamuiNews #BiharNews #SevanTakNews
Sono, Jamui | Sep 7, 2026
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, ई-चालान में छूट का मौका—जिला परिवहन पदाधिकारी की अपील वीडियो जरूर देखें....... #राष्ट्रीयलोकअदालत #लोकअदालत #ईचालान #ईचालानछूट #ट्रैफिकचालान #परिवहनविभाग #जमुई #जमुईन्यूज #बिहारन्यूज #जनहित #जनहितमेंजारी #जरूरीसूचना #ट्रैफिकनियम #चालान #12सितंबर #व्यवहारन्यायालय #NationalLokAdalat #EChallan #Jamui #BiharNews #SevanTakNews #SevanTakNewsJamui #वायरलवीडियो #अपीलवीडियो #Share करें
Sono, Jamui | Sep 7, 2026