प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
07 सितंबर 2026
शीर्षक: लोक-शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु समाहरणालय में ‘जनता दरबार’ का आयोजन, 11 फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं।
जमुई : बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान के आलोक में आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार आज के इस जनता दरबार की अध्यक्षता अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच) श्री बालमुकुंद प्रसाद द्वारा की गई।
आज के इस जनता दरबार में जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे 11 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं को समक्ष रखा। अपर समाहर्ता ने प्रत्येक फरियादी की बातों को अत्यंत संवेदनशीलता और ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों को तुरंत निर्देश देते हुए समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही उपस्थित आम जनता को आश्वस्त किया कि उनकी न्यायसंगत समस्याओं का शीघ्रतिशीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन अत्यंत संवेदनशील है। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, भूमि निबंधन, पथ निर्माण, राशन कार्ड निर्गमन एवं संशोधन, बंदूक अनुज्ञप्ति, लोक स्वास्थ्य तथा साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले आए।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी, जन शिकायत कोषांग सह उप निर्वाचन पदाधिकारी,जमुई और आईटी मैनेजर सहित अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
Jamui, Bihar | Sep 7, 2026