हरिद्वार: युवती से दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी युवक को पथरी पुलिस ने धनपुरा से किया गिरफ्तार
पथरी थाना पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोपी युवक को मुखबिर की सूचना पर धनपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने पथरी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि धनपुरा निवासी युवक सन्नी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीट कर घायल कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।