लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर में जल जीवन हरियाली दिवस पर परिचर्चा आयोजित
जिला मुख्यालय परिसर में मंगलवार दोपहर 12:15 पर जल-जीवन-हरियाली दिवस पर एक परिचर्चा आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक कुओं के जीर्णोद्धार और उनके किनारे सोखता निर्माण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा हुई।पदाधिकारियों ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने के लिए विभिन्न उपायों पर सहमति जताई।