जगदलपुर: नगर निगम क्षेत्र में आवारा एवं घुमंतू पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पशुओं के मालिक के खिलाफ एफआईआर
जगदलपुर: नगर निगम जगदलपुर द्वारा आवारा एवं घुमंतू पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आज कलेक्टर कार्यालय के आस्था हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर संजय पांडे ने कहा कि शहर की सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस समस