दादरी: सेक्टर-96 के अंडरपास से पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 1 मोटरसाइकिल व 2 अवैध हथियार हुए बरामद
नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद किए हैं। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से सोनू मीणा व सागर मीणा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जो जनपद से वाहनों को चुरा कर बाहर के राज्यों में बेच रहे थे।