पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के लिए विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन, योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश।
देहरादून पंजाब नेशनल बैंक (PNB), सर्किल ऑफिस देहरादून द्वारा होटल अकेता में बैंक अधिकारियों के लिए एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दून योगपीठ देहरादून एवं माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर (टपकेश्वर महादेव) के संस्थापक व प्रसिद्ध योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बैंक प्रबंधन द्वारा योगाचार्य डॉ. जोशी को अंगवस्त्र, पुष्प-पॉट, स्मृति चिन्ह और देवभूमि उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #PNB #viralvideo