उत्तराखंड चुनाव 2027 को लेकर AIMIM का क्या है प्लान? अख्तरुल ईमान ने खोल दिए पत्ते!
देहरादून पहुंचे AIMIM नेता और बिहार के विधायक अख्तरुल ईमान ने मीडिया से बातचीत में तमाम सियासी और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।
पार्टी पर 'सिर्फ मुसलमानों की राजनीति करने' के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने साफ कहा कि AIMIM एक संवैधानिक पार्टी है और देश संविधान से चलता है। उन्होंने मिसाल देते हुए कहा कि गाड़ी का ड्राइवर मुस्लिम होने से सब सवारी मुस्लिम नहीं हो जाती, और वे किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं—अगर मस्जिद के लिए जान दे सकते हैं तो मंदिर की हिफाजत के लिए भी आगे खड़े रहेंगे।
उत्तराखंड और देश के हालात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की तरह उत्तराखंड में भी अन्याय और हकों की लड़ाई के लिए AIMIM "चिराग जलाने का काम" कर रही है। 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, गठबंधन की रणनीति, किसानों, युवाओं के रोजगार और तालीम के मुद्दों पर उन्होंने क्या कुछ कहा, देखिए पूरा वीडियो।
#AkhtarulIman #AIMIM #UttarakhandElections #AsaduddinOwaisi #PoliticalNews