चमोली में खुद ‘बीमार’ पड़ी 108 एम्बुलेंस, मरीज अस्पताल पहुंचेगा या धक्का लगाएगा?
उत्तराखंड के चमोली जिले (जोशीमठ क्षेत्र) से स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहद शर्मनाक और लाचार तस्वीर सामने आई है। जिस 108 आपातकालीन सेवा का काम गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जान बचाना है, वो खुद ‘धक्का परेड’ के भरोसे चल रही है।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एम्बुलेंस को स्टार्ट करने के लिए लोगों को जोर-आजमाइश कर धक्का लगाना पड़ रहा है। सोचिए, अगर किसी मरीज की हालत गंभीर हो और उसे तुरंत इलाज की दरकार हो, तो धक्के के सहारे चलने वाली यह गाड़ी क्या उसकी जान बचा पाएगी?
पहाड़ों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों की जमीनी हकीकत बयां करता यह वीडियो सिस्टम की बड़ी लापरवाही उजागर करता है।
👉 पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।
#UttarakhandNews
#Chamoli
#Joshimath
#HealthSystemExposed
#108Ambulance