जनसुनवाई में कलेक्टर ने 157 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
---
जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 157 आवेदकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।
जनसुनवाई में ग्राम जलालपुर निवासी माधौसिंह द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाये जाने,अशोकनगर निवासी विनीता अहिरवार द्वारा पति की मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने,ग्राम सेमराहाट निवासी परमाल अहिरवार द्वारा आधार कार्ड बनवाये जाने,ग्राम गतासोनेरा निवासी सुसाव सिंह अहिरवार द्वारा लोन पर अधिक रेट लगाये जाने,अशोकनगर निवासी नारायण रजक द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,मुंगावली निवासी मोहन सांसी द्वारा बिजली का बिल अधिक आने,अशोकनगर निवासी मनोज शर्मा द्वारा आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने,वार्ड 08 अशोकनगर निवासी नीलम यादव द्वारा राशन कार्ड की पात्रता पर्ची बनवाये जाने,ग्राम बिजलीपुर निवासी बाज सिख द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,ग्राम रावसर जागीर निवासी भानू रघुवंशी स्वामित्व योजना का लाभ दिलाये जाने,ग्राम खोरीबरी निवासी बब्लू यादव द्वारा ई-केवायसी कराये जाने,रूसल्ली चक्क निवासी सुनीता बाई द्वारा विधवा पेंशन स्वीकृत कराये जाने सहित अन्य समस्याओं संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री विकास कुमार आनंद ,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान,डिप्टी कलेक्टर श्री भुवनेश चौहान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#ashoknagar