सिहोरा: गोसलपुर प्रखंड में धान की फसल पर महू का अटैक, कृषि अधिकारी अदिति सिंह ने किसानों को बताए बचाव के तरीके
सिहोरा विकासखंड के अंतर्गत गोसलपुर के समीप ग्राम सिलुआ, रानीताल, टिकरिया, झांसी में धान की फसल पर खतरनाक भूरे माहू कीट का प्रकोप शुरू हो गया है। फासले पीली पड़कर सूखने लगी है। जिससे किसानों में चिंता का माहौल है। किसानों की सूचना पर कृषि विभाग की कृषि विस्तार अधिकारी अदिति सिंह राजपूत तुरंत एक्शन में आई।