सिहोरा: नेशनल हाईवे 30, छपरा-धनगवां के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल
नेशनल हाईवे 30 पर छपरा और धनगवां के बीच रविवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।