जलालाबाद: जलालाबाद में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस हुआ संपन्न, 20 ग्रामीणों ने दिए शिकायती प्रार्थना पत्र
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद के सभागार मे आज शनिवार को दिन के 10:00 से लेकर दिन के 2:00 तक उप जिलाधिकारी उत्सव आनंद की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए तमाम ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए।