जलालाबाद: बारा पत्थर चौराहे के पेट्रोल पंप के पास मजदूर से मारपीट कर मोबाइल छीना, थाने में की गई शिकायत
शाहजहांपुर जलालाबाद में मजदूर के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने की घटना हुई। गांव पुरैना निवासी प्रवेश पुत्र चौधरी जलालाबाद थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते दिन समय लगभग 7 बजे शाम को वो जलालाबाद से मजदूरी करके अपने गांव वापस जा रहा था जैसे ही बारा पत्थर पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा तभी पीछे से दो अज्ञात व्यक्ति आये और उसके साथ मारपीट करने लगे उसका मो छीन लिया।